Edited By Updated: 28 May, 2016 07:15 PM
शहर के चक्की दरिया से गांव कुठेड़ के 2 युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गर्इ।
पठानकोटः शहर के चक्की दरिया से गांव कुठेड़ के 2 युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गर्इ।
जानकारी के अनुसार पिछले 2 दिनों से ये युवक लापता बताए जा रहे थे। परिजनों द्वारा इसकी शिकायत थाना शाहपुर कंडी में की गई थी। मृतकों के परिजनों ने कत्ल की आशंका जताई है।
उधर, अपने बच्चों के मृत शरीर के लिए परिवार वालों को करीब 3 से 4 घंटे का इंतजार करना पड़ा, क्योंकि जिस जगह दोनों लाशें मिली थी वो पंजाब और हिमाचल सीमा से सटा इलाका है। मौके पर पहुंची पंजाब और हिमाचल की पुलिस इस मामले को एक दूसरे पर डाल रही थी। काफी कशमकश के बाद हिमाचल पुलिस ने माना कि ये जगह हिमाचल में पड़ती है। वहीं शवों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवार्इ शुरू कर दी है।