Edited By Updated: 25 Jun, 2016 12:38 PM
पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि पंजाब की हालत जंगलराज से भी बदतर बन चुकी है।
पठानकोट/सुजानपुर : पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि पंजाब की हालत जंगलराज से भी बदतर बन चुकी है। प्रदेश में राज्य सरकार की ‘शह’ पर निरोल रूप से गुंडाराज बेखौफ अपनी बादशाहत चला रहा है। आए दिन खुलेआम गोलियां चल रही हैं।
आज सुजानपुर में वर्करों की रैली में अकाली-भाजपा सरकार पर बरसते हुए चन्नी ने कहा कि 5वीं बार मुख्यमंत्री बने प्रकाश सिंह बादल को उनकी इस छोड़ी गई काली विरासत के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सियासी ‘शह’ तले राज्य में गिरोह काम कर रहे हैं।
अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। चन्नी ने कहा कि पंजाब में नशों व ड्रग का गंभीर मुद्दा सबसे पहले राहुल गांधी ने वर्ष 2012 में उठाया था, परन्तु तब अकालियों ने पंजाब को बदनाम करने के घटिया आरोप लगाए थे। सी.एल.पी. नेता ने कहा कि एस.जी.पी.सी. के पिछले चुनावी मैनीफैस्टो में नशा छुड़ाओ केन्द्र खोलने का जो बादल पिता-पुत्र ने वायदा किया था वो इस बात का द्योतक है कि मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को इस बात का अंदाजा हो गया है कि पंजाब नशों की गंभीर गिरफ्त में आ चुका है।
चन्नी ने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि 2017 में कांगे्रस सरकार बनने पर धार विकास बोर्ड बनाया जाएगा ताकि धार क्षेत्र को पूरे पहाड़ी फायदे मिलें। कांगे्रस सरकार सुजानपुर क्षेत्र में गैर-कानूनी खनन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगी। एस.सी/एस.टी. आयोग के वाइस चेयरमैन डा. राज कुमार वेरका के साथ राजा वङ्क्षडग़ व हंसराज हंस तथा जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज ने संयुक्त रूप से केन्द्र सरकार पर भी राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि आज हर प्रकार की दैनिक उपभोग की वस्तुओं के मूल्यों में बढ़ौतरी पुराने सभी रिकार्ड तोड़ रही है। देश की जनता को ‘अच्छे दिन आने’ की उम्मीद अब समाप्त हो गई वहीं, राज्य में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। रैली में विनय महाजन, नरेश पुरी, दविंदर दर्शी, अमित मंटु, साहिब सिंह साबा, रमेश धार, ओंकार सिंह, राजेश्वर, कुलबीर पठानिया, सुषमा शर्मा, तोषित महाजन, अॢषत चौधरी, चमेल सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकत्र्ता शामिल रहे।