Edited By Updated: 15 Oct, 2016 10:44 AM
पंजाब सरकार द्वारा दरिया ब्यास पर जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां के आग्रह पर 60 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़े पुल का धनोआ पत्तन पर निर्माण किया गया है।
गुरदासपुर/काहनूवान: पंजाब सरकार द्वारा दरिया ब्यास पर जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां के आग्रह पर 60 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़े पुल का धनोआ पत्तन पर निर्माण किया गया है। आज इस पुल को आम लोगों की सेवा हेतु अॢपत करते हुए एक बड़ी रैली शिरोमणि अकाली दल द्वारा इस स्थल पर की गई। इस अवसर पर पुल का उद्घाटन राजस्व मंत्री पंजाब बिक्रमजीत सिंह मजीठिया द्वारा सेवा सिंह सेखवां की उपस्थिति में किया गया।
लोगों को सम्बोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि पंजाब में प्राथमिक ढांचे का जितना विकास पिछले 10 वर्षों में हुआ है, उतना विकास देश की आजादी के बाद कभी भी पंजाब में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह अपने राजनीतिक जीवन की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें उनकी हार सुनिश्चित है। रैली को बीबी सुखजीत कौर साही विधायक हलका दसूहा, लखबीर सिंह लोधीनंगल, सर्बजोत सिंह साबी दोआबा जोन अध्यक्ष, जिला यूथ अध्यक्ष रमनदीप सिंह संधू आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने सरकार से आग्रह किया कि इस पुल के दोनों तरफ बनने वाली सड़कों के निर्माण हेतु जल्द फंड जारी किया जाए। इस आग्रह पर मजीठिया ने कहा कि उनका यह आग्रह पंजाब सरकार प्रत्येक स्थिति में कबूल करेगी।