Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 10:11 AM
बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान हेतु 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रख दिया है।
पठानकोट(आदित्य): बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान हेतु 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रख दिया है।
जानकारी अनुसार करीब 3 दिन पहले किसी व्यक्ति ने 108 नंबर एम्बुलैंस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। एम्बुलैंस के जरिए व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन सिविल अस्पताल में व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।