Edited By Updated: 22 Aug, 2016 01:43 AM
पुलिस स्टेशन दोरांगला के अंतर्गत आते गांव मलूक चक्क में भूमि विवाद के चलते रंजिशन हुए झगड़े में एक व्यक्ति व महिला घायल हो गए...
दोरांगला(नंदा): पुलिस स्टेशन दोरांगला के अंतर्गत आते गांव मलूक चक्क में भूमि विवाद के चलते रंजिशन हुए झगड़े में एक व्यक्ति व महिला घायल हो गए। प्राइमरी हैल्थ सैंटर दोरांगला में उपचाराधीन घायल महिला सुखप्रीत कौर पत्नी सुरजन सिंह निवासी गांव मलूकचक्क ने बताया कि उनका जमीनी विवाद गांव निवासी जागीर सिंह पुत्र चरण सिंह के साथ चल रहा है।
केस अदालत में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि वह आज प्रात: अपने खेतों से होकर घर वापस आ रही थी कि रास्ते में जागीर सिंह के घर के बाहर सरपंच सुखदेव सिंह का पुत्र गुरविन्द्र सिंह अपने साथी मनप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह, जतिन्द्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह व सतनाम सिंह पुत्र जागीर सिंह के साथ खड़ा था जिसने उसके साथ गाली-गलौच किया। उसे उठाकर वे जागीर सिंह के घर ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई व कपड़े तक फाड़ दिए गए। महिला ने बताया कि इस बात का पता जब उसके जेठ मुख्तियार सिंह पुत्र हरबंस सिंह को लगा तो वह जागीर सिंह के घर गया जहां गुरिन्द्र सिंह व उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया तो सरपंच सुखदेव सिंह की मौजूदगी में सरपंच के लड़के गुरविन्द्र सिंह ने तेजधार हथियार से मुख्तियार सिंह के सिर पर हमला कर उसे भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी जब सुरजन सिंह को मिली तो उसने पुलिस स्टेशन दोरांगला को सूचित किया, जिस पर पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर घायल सुखप्रीत कौर व मुख्तियार सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 21जीडीपी-22 अस्पताल में उपचाराधीन घायल मुख्तियार सिंह व सुखप्रीत कौर। (नंदा)