Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 11:24 AM
सड़क दुर्घटना में बच्चे सहित 2 बिजली कर्मचारी घायल हो गए। जानकारी देते हुए इम्प्लाइज फैडरेशन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के सर्किल गुरदासपुर के प्रधान बलदेव सिंह संधू व बलबीर सिंह जे.ई. ने संयुक्त रूप से बताया कि आज बिजली कर्मचारी सुखपाल सिंह एवं...
बटाला (बेरी): सड़क दुर्घटना में बच्चे सहित 2 बिजली कर्मचारी घायल हो गए। जानकारी देते हुए इम्प्लाइज फैडरेशन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के सर्किल गुरदासपुर के प्रधान बलदेव सिंह संधू व बलबीर सिंह जे.ई. ने संयुक्त रूप से बताया कि आज बिजली कर्मचारी सुखपाल सिंह एवं नरिन्द्र सिंह निवासी गांव रिखीया पूर्व सब-डिवीजन के अंतर्गत आते क्षेत्र जी.टी. रोड निकट आदर्श कुष्ठ आश्रम के पास बिजली लाइन का फाल्ट ढूंढने हेतु लाइन की पैट्रोलिंग कर रहे थे कि इसी दौरान बटाला से अमृतसर जा रही एक गाड़ी जिसे वरिन्द्रजीत सिंह निवासी गांव अम्मोनंगल चला रहा था, से अचानक उक्त बिजली कर्मियों को टक्कर लग गई जिसके फलस्वरूप उक्त दोनों बिजली कर्मचारी जहां घायल हो गए, वहां साथ ही कार में बैठा बच्चा वनीतपाल सिंह (9) पुत्र वरिन्द्रजीत सिंह भी चोट लगने से घायल हो गया जबकि सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने नरिन्द्र सिंह को अमृतसर के लिए रैफर कर दिया है।
यह भी पता चला है कि वरिन्द्रजीत सिंह ने खुद अपनी गाड़ी में उक्त दोनों बिजली कर्मियों को सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया जबकि बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया है।