Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 05:51 PM
अज्ञात वाहन द्वारा थ्री-व्हीलर को टक्कर मारने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
गुरदासपुर/बहरामपुर (विनोद,गोराया): अज्ञात वाहन द्वारा थ्री-व्हीलर को टक्कर मारने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
बहरामपुर पुलिस स्टेशन को पिंकी निवासी गांव दोदवां ने बताया कि वह अपने पति रवि कुमार व दोनों बच्चों के साथ थ्री-व्हीलर पर गुरदासपुर से गांव वापिस आ रहे थे। थ्री-व्हीलर को उसका पति रवि कुमार चला रहा था।
जब वह गांव मियानी के पास पंहुचे तो पीछे से आ रहे एक वाहन ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। इससे चलते थ्री-व्हीलर पलट गया और उसका पति घायल हो गया। सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।