Edited By Updated: 28 Jun, 2016 12:55 AM
एक महिला सहित थाना ममदोट की पुलिस ने 2 लोगों को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ....
फिरोजपुर(कुमार): एक महिला सहित थाना ममदोट की पुलिस ने 2 लोगों को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज करते पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी देते हुए थाना ममदोट के ए.एस.आई. दर्शन लाल ने बताया कि गत सायं पीर खां शेख के एरिया में गश्त के दौरान हमारी पुलिस पार्टी ने एक महिला व पुरुष को आते देख शक के आधार पर रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनसे 72 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर पकड़ी गई महिला ने पुलिस को अपना नाम राज कौर और पुरुष ने अपना नाम जगजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह बताया। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए है।