भूमि विवादः महिला का बेरहमी से कत्ल

Edited By Updated: 20 Jan, 2016 01:30 PM

woman brutally murdered in land disputes

गांव शमशाबाद में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। जबकि मृतक महिला का पति व एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं।

फाजिल्काः  गांव शमशाबाद में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। जबकि मृतक महिला का पति व एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मृतका इंद्रो बाई (65) वासी गांव श्मशाबाद की पुत्रवधू शीरो बाई (48) ने बताया कि गांव में उसके ससुर माछी सिंह (70) की चार मरले भूमि है जो कागजों में भी उसके नाम पर ही है। उसने बताया कि उनका पड़ोसी व्यक्ति अमीर सिंह कथित रूप से भूमि उसकी होने की बात कहता है तथा उक्त स्थान पर नल लगाना चाहता है और भूमि को लेकर उनका पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।

नल लगाने को लेकर गत दिवस गांव के सरपंच ने भी अमीर सिंह को रोका था और स्वयं वहां आकर नल लगवाने की बात कही थी। उसने बताया कि आज प्रात: लगभग 8.30 बजे उक्त पड़ोसी व्यक्ति अमीर सिंह कथित रूप से अपने गांव वासी सहयोगियों के साथ मिल कर उक्त स्थान पर नल लगाने लगा। 

जब उसके ससुर माछी सिंह ने उक्त व्यक्तियों को वहां नल लगाने से रोका तो उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उसकी सास इंद्रो बाई व उसने झगड़े में बीच-बचाव का प्रयास किया तो उक्त व्यक्तियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 

उसने बताया कि झगड़े दौरान उसकी सास इंद्रो बाई को ईंट लग जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झगड़े में उसके ससुर माछी सिंह व उसके सिर व शरीर पर चोटें आई हैं। थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने माछी सिंह के बयान पर अमीर सिंह, उसकी पत्नी प्रीतो, उसके पुत्रों संदीप सिंह व मलकीत सिंह तथा रिश्तेदार बलदेव सिंह व उसकी माता छिन्दो बाई पर मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!