Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 01:08 PM
गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों को मार गिराने के बाद पंजाब पुलिस ने बड़ी राहत महसूस की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय गैंगस्टरों और पुलिस के बीच यह ऑप्रेशन चल रहा था उस समय इस ऑप्रेशन की पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारी चंडीगढ़ में बैठकर...
फिरोजपुर(कुमार): गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों को मार गिराने के बाद पंजाब पुलिस ने बड़ी राहत महसूस की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय गैंगस्टरों और पुलिस के बीच यह ऑप्रेशन चल रहा था उस समय इस ऑप्रेशन की पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारी चंडीगढ़ में बैठकर समीक्षा कर रहे थे और पुलिस का पूरा नैटवर्क सीक्रेट रखा गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. फिरोजपुर की तरफ से जारी निर्देशानुसार पूरा जिला सील कर दिया गया था और पुलिस ने सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह सिद्धू खुद एक नाके पर तैनात थे। विक्की गौंडर और उसके साथियों की सूचना मिलते ही पुलिस ने यह ठान ली थी कि आज किसी भी हालत में इन गैंगस्टरों को जिंदा निकलने नहीं दिया जाएगा।