शहर में ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था बेहाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 01:02 PM

traffic problem in ferozpur

शहर व छावनी में बुरी तरह चरमर्रा चुकी यातायात व्यवस्था के अलावा दिन-ब-दिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था को  लेकर शहरियों का एक बड़ा वर्ग बेहद परेशान है। लोग इंसाफ लेने के लिए जब पुलिस के आला अधिकारियों के पास जाते हैं तो अक्सर ही उन्हें निराश होकर वापस...

फिरोजपुर(मल्होत्रा): शहर व छावनी में बुरी तरह चरमर्रा चुकी यातायात व्यवस्था के अलावा दिन-ब-दिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था को  लेकर शहरियों का एक बड़ा वर्ग बेहद परेशान है। लोग इंसाफ लेने के लिए जब पुलिस के आला अधिकारियों के पास जाते हैं तो अक्सर ही उन्हें निराश होकर वापस आना पड़ता है क्योंकि लोगों का आरोप है कि जब भी वे चोरी या लड़ाई-झगड़े की शिकायत लेकर संबंधित पुलिस थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करवाने के लिए चक्कर काटते हैं तो उन्हें तरह-तरह से प्रताडि़त किया जाता है। 

जब वे एस.एस.पी. से मिलने के लिए जाते हैं तो लंबे समय तक बाहर खड़े होकर उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ता है, जिसके चलते शहर की अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी के पास गुहार लगाते हुए कहा कि शहर की ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था में सुधार के लिए डी.जी.पी. या पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाए और सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

विधायक को मिलने पहुंचे फिरोजपुर वैल्फेयर क्लब के अरुण शर्मा, प्रवीण मल्होत्रा, विकास मित्तल, इन्द्र कुमार हांडा सहित कई समाजसेवियों द्वारा उनके ध्यान में लाया गया कि शहर में सैंकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिलों के पीछे अन्य वाहनों की बॉडियां लगाकर जुगाड़ू वाहन चलाए जा रहे हैं। इन जुगाड़ू वाहनों की सड़कों पर इनकी भीड़ है। किसी भी अन्य वाहन चालक को रास्ता नहीं मिलता। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए। इसके अलावा राह चलते लोगों विशेषतया महिलाओं के साथ स्नैङ्क्षचग, छीना-झपटी की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चोरों द्वारा अपनी गतिविधियों को सरेआम अंजाम दिया जा रहा है पर पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है।

इस संबंध में संपर्क करने पर विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने कहा कि शहर के अनेक लोगों ने यातायात एवं कानून की बिगड़ी व्यवस्था के बारे में उन्हें अवगत करवाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लॉ एंड ऑर्डर को सख्ती से लागू करें। असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाए। पिंकी ने कहा कि फिर भी वह पुलिस की नफरी बढ़ाने और कुछ अधिकारियों के तबादले को लेकर डी.जी.पी. से बात कर रहे हैं ताकि लोग अमन चैन के साथ अपना जीवन बसर कर सकें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!