Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 01:34 PM
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्त्री स्वयं अभियान प्रोजैक्ट के तहत मिनिस्टरी ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टैक्रोलॉजी द्वारा ग्राम पंचायतों में कामन सैंटर खोले जा रहे हैं। अभियान के तहत फाजिल्का जिले के गांव मम्मू खेड़ा में सैंटर खोला गया। सहायक...
फाजिल्का (लीलाधर): भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्त्री स्वयं अभियान प्रोजैक्ट के तहत मिनिस्टरी ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टैक्रोलॉजी द्वारा ग्राम पंचायतों में कामन सैंटर खोले जा रहे हैं। अभियान के तहत फाजिल्का जिले के गांव मम्मू खेड़ा में सैंटर खोला गया। सहायक कमिश्नर जगदीप सहगल ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत गांवों में ही लड़कियों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस विशेष प्रयास के अंतर्गत इस सैंटर में सैनीटरी पैड बनाए जाएंगे। इस सैंटर में गांव की लड़कियां सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाकर अपना रोजगार चलाने के काबिल होंंगी। उन्होंने कहा कि इस सैंटर से बनने वाले सैनीटरी पैड महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे और उनको आने वाली मुश्किलों व रोगों को रोकेंगे। जिला मैनेजर वरुण गुगलानी ने बताया कि गांव की लड़कियों के साथ मिलकर यह सैंटर शुरू किया गया है। इस सैंटर को मैडम अमृतमान द्वारा चलाया जाएगा। इस सैंटर में बनाए जाने वाले पैड पर 2 रुपए प्रति पैड खर्च आएगा। इस पैड का पर्यावरण पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर प्रोजैक्ट के जिला मैनेजर शिखा आहूजा, अभिषेक मदान, गांव की पंचायत व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।