Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 05:04 PM
शैलर से मार्कफेड का 4 करोड़ का धान खुर्द-बुर्द करने पर 2 अधिकारियों को सस्पैंड कर दिया है।
फाजिल्काः शैलर से मार्कफेड का 4 करोड़ का धान खुर्द-बुर्द करने पर 2 अधिकारियों को सस्पैंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार फाजिल्का के एक शैलर तथा उसके पार्टनर द्वारा 56 हजार बोरी यानी लगभग 4 करोड़ का धान मार्कफेड के 2 अधिकारियों के साथ खुर्द-बुर्द कर दिया गया। इसकी शिकायत मिलने पर मार्कफेड के जी.एम. ने फाजिल्का आकर मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर मार्कफफेड के स्थानीय मैनेजर तथा इंस्पेकटर को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं शैलर मालिक कथा उसका साथी भूमिगत हो गया है।