Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 03:50 PM
पंजाब बुद्धिजीवी सैल द्वारा नशे खिलाफ जारी मुहिम वार अगेंस्ट ड्रग के अंतिम चरण के अंतर्गत उपमंडल के अधीन पड़ते गांव महालम के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में जागरूकता सैमीनार लगाया गया।
जलालाबाद (सेतिया): पंजाब बुद्धिजीवी सैल द्वारा नशे खिलाफ जारी मुहिम वार अगेंस्ट ड्रग के अंतिम चरण के अंतर्गत उपमंडल के अधीन पड़ते गांव महालम के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में जागरूकता सैमीनार लगाया गया। इस मौके डीआईजी फिरोजपुर रजिन्दर सिंह और पंजाब बुद्धिजीवी सेल के चेयरमैन अनीश सिडाना विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके एसएसपी डा. केतन बली राम पाटिल, एसडीएम पिरथी सिंह, एसपीएच विनोद कुमार, डीएसपी राहुल कुमार, नरिन्दर सिंह नन्नू कुक्कड़ आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। सैमीनार के दौरान बड़ी संख्या में गांव की पुरुष, महिलाओं और नौजवानों ने भाग लिया।
इस मौके डी.आई.जी. रजिन्दर सिंह ने कहा कि घर को चलाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है और यदि घर में कोई भी बच्चा गलत रास्ते पर चल पड़ता है तो उसकी भनक मां को जरूर लग जाती है। इसके अलावा समाज में पड़ोसी का भी अहम योगदान होता है। पड़ोसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए कि अपने आस-पास जरूर नजर रखे। यदि कोई भी बच्चा गलत रास्ते पर चल रहा होता है तो उसकी सूचना बच्चों के पारिवारिक सदस्यों को दें। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ बुद्धिजीवी सेल द्वारा बनाया गया प्रोगराम प्रशंसनीय है। नौजवानों को नशो के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी चाहिए।
इस मौके एसडीएम पिरथी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में नशो के खिलाफ सभी का जागरूक होना बहुत जरूरी है क्योंकि नशो के कारण ही कई घर बर्बाद हुए हैं। इसके खिलाफ आवाज उठानी जरूरी है। सैमीनार के अंत में गांव में नशों के खिलाफ जागरूकता रैली भी निकाल गांव वासियों को नशे के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।