Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 04:06 PM
मोदी सरकार की ओर से कर्मचारी विरोधी व लोक विरोधी बजट पेश करने व पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और समय गुजारने वाली नीति का विरोध करने के लिए पैरा-मैडीकल व स्वास्थ्य कर्मचारी पंजाब जिला फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर में...
फिरोजपुर(कुमार): मोदी सरकार की ओर से कर्मचारी विरोधी व लोक विरोधी बजट पेश करने व पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और समय गुजारने वाली नीति का विरोध करने के लिए पैरा-मैडीकल व स्वास्थ्य कर्मचारी पंजाब जिला फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रमन अतरी व श्याम लाल सचदेवा की अध्यक्षता में रोष रैली की।
रैली दौरान संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कन्वीनर रविन्द्र लूथरा ने बताया कि मोदी सरकार की ओर से पेश किए बजट में कर्मचारियों के लिए किसी भी सुविधा की घोषणा नहीं की गई और कर्मचारियों की तरफ से लंबे समय से इन्कम टैक्स में छूट की मांग की जा रही थी जोकि पूरी नहीं हुई। इसके अलावा इस बजट में सरकार ने आम लोगों को भी कोई राहत नहीं दी है जिसके चलते कर्मचारियों और लोगों में रोष की लहर पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पंजाब की कैप्टन सरकार भी चुनावों में किए अपने वायदों से भाग रही है और लारा लगाओ रणनीति पर चल रही है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है।