Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 03:13 PM
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 500 ग्राम नशीली पाऊडर एवं 5 ग्राम हैरोइन, 7 पैटियां शराब देसी बरामद की है।....
फिरोजपुर/गुरुहरसहाय(कुमार/आवला): पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 500 ग्राम नशीली पाऊडर एवं 5 ग्राम हैरोइन, 7 पैटियां शराब देसी बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत थाना लक्खोके बहराम एवं थाना गुरुहरसहाय में मामलें दर्ज किए है।
जानकारी अनुसार थाना लक्खोके बहराम के सहायक इंस्पैक्टर गुरदियाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव करी कलां से मोरटसाइकिल पीबी-05क्यू-5829 पर सवार आरोपी जोगिन्द्र सिंह निवासी कली करां, गुरजंट सिंह निवासी लक्खोके बहराम को गिरफ्तार करके उनसे 500 ग्राम नशीला पाऊडर एवं 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जबकि गुरुहरसहाय की पुलिस के हवलदार रतन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान मोहनके हिठाड़ से कार नंबर पीबी-05एबी-6867 पर सवार आरोपी भजन सिंह, बलविन्द्र सिंह निवासी नौ बहराम शेर सिंह वाला थाना अमीर खास व संत पाल निवासी कमरे वाला को गिरफ्तार करके उनसे 7 पेटियां शराब ठेका मार्का मोटा संतरा बरामद की है। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामलें दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।