Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 10:54 AM
केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान जेल में बंद व्यक्ति से 85 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसी प्रकार दूसरे मामले में थाना सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने गश्त के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने...
फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान जेल में बंद व्यक्ति से 85 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसी प्रकार दूसरे मामले में थाना सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने गश्त के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिटी फिरोजपुर एवं थाना कुलगड़ी में मामले दर्ज किए हैं।
सहायक इंस्पैक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिंटैंडैंट ने बताया कि जेल कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान जेल में बंद आरोपी मंगल सिंह से 85 नशीली गोलियां बरामद की हैं। वहीं दूसरे मामले में थाना सी.आई.ए. स्टाफ के सहायक इंस्पैक्टर परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव शेरखां के नजदीक से आरोपी गुरजीत सिंह गांव शेरखां व राजन निवासी शेखां वाली बस्ती को गिरफ्तार कर उनसे 5-5 ग्राम हैरोइन बरामद की है।