रात के समय बढ़ीं पाक सेना की गतिविधियां,कहीं युद्ध का अंदेशा तो नहीं!

Edited By Updated: 26 Sep, 2016 03:03 PM

pakistan troop movements increased

जम्मू-कश्मीर के उरी में जवानों पर आतंकी हमले पर भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान ने भी बॉर्डर पर सेना तैनात कर दी है।

फिरोजपुरः जम्मू-कश्मीर के उरी में जवानों पर आतंकी हमले पर भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान ने भी बॉर्डर पर सेना तैनात कर दी है। फिरोजपुर में पाक सेना अब बॉर्डर से करीब 400 से 500 मीटर के पास तैनात कर दी गई है। वहीं दो दिन से रात के समय पाक सेना की गतिविधियां भी काफी बढ़ गई हैं।


फैंसिंग पार खेती करने जाने वाले किसानों ने भी बी.एस.एफ. अधिकारियों से शिकायत की है कि पिछले दो दिन से पाक रेंजरों के साथ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी आधुनिक यंत्रों के साथ देखे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फिरोजपुर बार्डर रेंज के आठ से दस जगह पाक सेना की गतिविधियां देखी जा रही हैं। 1965 और 1971 के युद्ध के समय भी पाक सेना ने कुछ चिन्हित स्थानों पर माइंस बिछाई थीं। 

माना जा रहा है पाक अधिकारी दिन में जगह का चुनाव करते हैं और रात को वहां माइंस बिछाई जा रही हैं। वहीं रात के समय ही तोपों और टेंकों की तैनाती की जा रही है। यही नहीं सूत्र बता रहे हैं कि फिरोजपुर से पाकिस्तान के कसूर जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 26 किलोमीटर है। पाक वायु सेना पिछले तीन दिन से कसूर -कराची हाइवे पर लड़ाकू विमान उतारने व उड़ाने का अभ्यास कर रही है।
 
भारत-पाक सरहद पर गांव हजारा सिंह वाला, चांदी वाला, गटटी रोजाके, गटटी निहाल सिंह वाला के अलावा दो दर्जन से अधिक गांव बसे हैं। 1971 के युद्ध में भी इस क्षेत्र से पाक सेना के टैंक भारतीय सीमा में घुसे थे। अब फिर से रात के समय पाकिस्तानी टैंकों की आवाज रात को रुक-रुक कर सुनाई दे रही है।

24 घंटे आधुनिक यंत्रों से हो रही सरहद की सुरक्षा : डी.आइ.जी.
बी.एस.एफ. फिरोजपुर बार्डर रेंज के डी.आइ.जी. आर.के. थापा ने बताया कि सरहद पर 24 घंटे बी.एस.एफ. के जवान आधुनिक यंत्रों के साथ अलर्ट पर हैं। सरहद पर उच्च अधिकारियों के लिए अस्थायी कैंप बना दिए गए हैं। सतलुज दरिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!