Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 01:55 PM
आज जीरा की दाना मंडी में पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा तथा हलका विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रहनुमाई में धन्यवादी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू विशेष तौर पर पहुंचे।
जीरा(अकालियांवाला): आज जीरा की दाना मंडी में पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा तथा हलका विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रहनुमाई में धन्यवादी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू विशेष तौर पर पहुंचे।
इस रैली को पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़, विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी, विधायक बरिन्द्र सिंह, विधायक डा. हरजोत कमल, पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा, विधायक कुलबीर सिंह जीरा, हरीश जैन गोगा अध्यक्ष ट्रक यूनियन, डा. रछपाल सिंह जीरा, चेयरमैन महेन्द्रजीत सिंह जीरा ने संबोधित किया। सिद्धू ने इस अवसर पर विधानसभा हलका जीरा अधीन नगर कौंसिल जीरा, नगर कौंसिल मक्खू तथा नगर पंचायत मल्लांवाला के अलावा अन्य विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 97 लाख रुपए देने की घोषणा की। 15 लाख रुपए उन्होंने शहरों में जिम बनाने के लिए दिए। इस रैली में मक्खू से महेन्द्र मदान, मल्लांवाला से बबल शर्मा, बिट्टा अध्यक्ष, लखविन्द्र सिंह जौड़ा हलका अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के अलावा कांग्रेसी नेता अपने नगरों से काफिलों के रूप में पहुंचे। भारी इकट्ठ ने जत्थेदार जीरा के परिवार के हरमन प्यार का सबूत दिया।