Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 11:43 AM
स्थानीय सिविल अस्पताल में आज प्रात: एक महिला की डिलीवरी के समय बच्चे की मृत्यु हो जाने पर महिला के पारिवारिक सदस्यों ने डाक्टर द्वारा डिलीवरी के समय उचित देखभाल न किए जाने के आरोप लगाए हैं।
फाजिल्का(लीलाधर): स्थानीय सिविल अस्पताल में आज प्रात: एक महिला की डिलीवरी के समय बच्चे की मृत्यु हो जाने पर महिला के पारिवारिक सदस्यों ने डाक्टर द्वारा डिलीवरी के समय उचित देखभाल न किए जाने के आरोप लगाए हैं।
स्थानीय सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला परमजीत कौर वासी गांव साबूआना के पति कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पहले एक बेटी व एक बेटा थे, जिसमें से बेटे की मृत्यु हो गई थी। उसने बताया कि अब उसकी पत्नी फिर से गर्भवती थी। उसने बताया कि गत रात्रि उसने अपनी पत्नी को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में डिलीवरी के लिए ले जाने संबंधी 108 नंबर एम्बुलैंस को फोन किया लेकिन नंबर बिजी आने लगा। जिस पर वह तथा उसके पारिवारिक सदस्य उसकी पत्नी को मोटरसाइकिल पर डिलीवरी के लिए लेकर आ रहे थे कि रास्ते में उन्हें एम्बुलैंस मिली और वह डिलीवरी के लिए रात्रि लगभग 12.15 बजे फाजिल्का के सिविल अस्पताल पहुंंचे, जहां पर उपस्थित डाक्टर व कुछ अन्य नर्सों ने उसकी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया और कुछ इंजैक्शन भी लगाए।
उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त डाक्टरों ने पहले उन्हें डिलीवरी में दो से अढ़ाई घंटे लगने की बात कही और उसकी डिवीलरी के लिए उसकी पत्नी के साथ काफी जबरदस्ती भी की। उसने बताया कि इसके बाद प्रात: लगभग 8 बजे उसकी पत्नी के लड़का हुआ, जो मृतक था।