Edited By Updated: 30 Sep, 2016 04:17 PM
कश्मीर में आतंकियों द्वारा भारतीय सेना के कैम्प पर किए गए फिदायीन हमले के बाद भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा ..
फिरोजपुर (कुमार, शर्मा): कश्मीर में आतंकियों द्वारा भारतीय सेना के कैम्प पर किए गए फिदायीन हमले के बाद भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा को पार करते पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैम्पों को नष्ट किया है। इसको लेकर भारत-पाक सीमा पर बसे लोगों में तनाव पाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज भारत-पाक के बीच जंग होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बार्डर के साथ लगते 10 किलोमीटर एरिया के स्कूलों में आगामी आदेशों तक छुट्टियां कर दी गई हैं। ऐसे हालातों को देखते हुए फिरोजपुर में भारत-पाक बार्डर पर हाई अलर्ट जारी हो गया है और प्रशासन द्वारा लोगों की जान व माल की रक्षा को लेकर हुसैनीवाला बार्डर पर बसे गांवों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया है।
इंजीनियर डी.पी.एस. खरबंदा डिप्टी कमिश्रर और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा ने हुसैनीवाला बार्डर के साथ लगते गांवों का दौरा किया। बताया जाता है कि सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों
को स्टेशन हैडक्वार्टर न छोडऩे के आदेश दिए गए हैं।