Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 05:29 PM
फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी स्मगलरों की बढ़ती तस्करी को असफल करने के लिए बी.एस.एफ. की तरफ से और भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और बढ़ती सर्दी व कोहरे को देखते हुए बी.एस.एफ. की तरफ से फैंसिंग के साथ पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। जानकारी के...
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी स्मगलरों की बढ़ती तस्करी को असफल करने के लिए बी.एस.एफ. की तरफ से और भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और बढ़ती सर्दी व कोहरे को देखते हुए बी.एस.एफ. की तरफ से फैंसिंग के साथ पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार भारत-पाक सरहद के साथ लगते सतलुज दरिया में बी.एस.एफ. की तरफ से लगातार मोटर बोट्स से पैट्रोलिंग की जा रही है।
बी.एस.एफ. की तरफ से बी.ओ.पी. दोना तेलू मल के एरिया में बी.एस.एफ. की तरफ से करीब 100 जवानों को विशेष तौर पर तैनात किया गया है। बी.एस.एफ. के जवानों में महिला जवान भी शामिल हैं। बी.एस.एफ. ने पाकिस्तान के नापाक मनसूबों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई और समय-समय पर पाकिस्तानी स्मगलरों की तरफ से भारत में भेजी गई हैरोइन की खेपों को पकड़कर देश को बचाया है और हैरोइन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डिलीवर होने से रोका है।
बी.एस.एफ. के साथ-साथ पंजाब पुलिस नार्कोटिक्स कंट्रोल सैल, काऊंटर इंटैलीजैंस और स्पैशल टास्क फोर्स आदि ने भी पंजाब भर में बड़े स्तर पर हैरोइन व ड्रग मनी सहित स्मगलरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और बी.एस.एफ. की सख्ती के बावजूद भी कई स्मगलर फिरोजपुर सहित पंजाब के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी स्मगलरों की तरफ से भेजी गई हैरोइन की डिलीवरी आगे पहुंचाने में कामयाब भी हुए हैं। बी.एस.एफ. के आई.जी. पंजाब फ्रंटियर के दिशा-निर्देशानुसार बी.एस.एफ. की तरफ से फिरोजपुर सैक्टर में सुरक्षा को और टाइट करते हुए सरहद पर आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है और सीमाओं को पूरी सख्ती के साथ सील कर दिया गया है।