Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Mar, 2018 01:48 PM
फिरोजपुर नार्कोटिक्स कंट्रोल सैल की पुलिस की तरफ से इंचार्ज एस.आई. गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में 3 किलो 500 ग्राम अफीम सहित पकड़े गए गुरविन्द्र सिंह उर्फ टीटू पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी सूरज एंक्लेव को आज फिरोजपुर की अदालत में पेश कर उसका 5 दिन का...
फिरोजपुर(कुमार/ मनदीप): फिरोजपुर नार्कोटिक्स कंट्रोल सैल की पुलिस की तरफ से इंचार्ज एस.आई. गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में 3 किलो 500 ग्राम अफीम सहित पकड़े गए गुरविन्द्र सिंह उर्फ टीटू पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी सूरज एंक्लेव को आज फिरोजपुर की अदालत में पेश कर उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया है।
प्राथमिक पूछताछ के दौरान गुरविन्द्र सिंह ने पुलिस के समक्ष माना है कि वह अमीर चंद मैनी के साथ यह अफीम मध्य प्रदेश से 1 लाख 6 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से लेकर आया था और इसे आगे बेचना था। पत्रकार सम्मेलन में एस.एस.पी. फिरोजपुर प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस केस में अमीर चंद मैनी को भी नामजद कर लिया है। दूसरी ओर अमीर चंद मैनी ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को नकारा और कहा कि मुझे षड्यंत्र के तहत मामले में फंसाया जा रहा है।