Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 07:48 AM
स्पैशल टास्क फोर्स अमृतसर की पुलिस ने ए.आई.जी. रछपाल सिंह के नेतृत्व में फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर से 2 किलो 50 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक बनती है।
फिरोजपुर/तरनतारन(कुमार/ मल्होत्रा/रमन): स्पैशल टास्क फोर्स अमृतसर की पुलिस ने ए.आई.जी. रछपाल सिंह के नेतृत्व में फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर से 2 किलो 50 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक बनती है।
पत्रकार सम्मेलन में ए.आई.जी. स्पैशल टास्क फोर्स अमृतसर रछपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि मनजीत सिंह, शर्मा सिंह, सनाम सिंह व गुलशन सिंह के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और ये पाक तस्करों से हैरोइन मंगवाते हैं। इस सूचना के आधार पर डी.एस.पी. कृपाल सिंह, अरुण कुमार इंस्पैक्टर और सब-इंस्पैक्टर ङ्क्षछद्र सिंह ने उक्त सभी तस्करों को पकड़ा।
रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ दौरान पुलिस के समक्ष माना कि वे पाकिस्तान से हैरोइन मंगवाते हैं और उन्होंने 2 किलो 50 ग्राम हैरोइन पाक तस्करों से मंगवाकर बी.ओ.पी. जल्लोके के एरिया के खेतों में दबाकर रखी हुई है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने खुद फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर की बी.ओ.पी. जल्लोके के एरिया में जाकर बी.एस.एफ. की मदद से खेतों से 2 किलो 50 ग्राम हैरोइन बरामद की है।