Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 03:18 PM
पंजाब सरकार की हिदायतानुसार प्रशासकीय सुधारों के अंतर्गत जिले के 83 ग्रामीण और शहरी सेवा केन्द्रों में लोगों को अलग-अलग विभागों से संबंधित 166 किस्म की सेवाएं निश्चित समय में प्रदान की जा रही हैं। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर रामवीर आई.ए.एस. ने दी।...
फिरोजपुर(कुमार, परमजीत, मल्होत्रा): पंजाब सरकार की हिदायतानुसार प्रशासकीय सुधारों के अंतर्गत जिले के 83 ग्रामीण और शहरी सेवा केन्द्रों में लोगों को अलग-अलग विभागों से संबंधित 166 किस्म की सेवाएं निश्चित समय में प्रदान की जा रही हैं। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर रामवीर आई.ए.एस. ने दी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में चल रहे सेवा केंद्र निर्विद्दन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन सेवा केन्द्रों में अलग-अलग विभागों की जनवरी 2017 से दिसम्बर 2017 तक ऑनलाइन अर्जियां सहित कुल 203877 अर्जियां प्राप्त हुई हैं और इनमें से कृ षि विभाग से संबंधित 40, भारत संचार निगम लिमिटेड की 304, सेहत और परिवार भलाई की 31893, गृह मामले और न्याय की 10301, मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की 305, बस के पास, आधार कार्ड, फ्रीडम फाइटर की 23509, पर्सोनल की 11095, इलैक्ट्रीसिटी की 37814, माल और पूर्णवास की 41233, ग्रामीण विकास और पंचायत की 2184, सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास की 3289, लेबर रजिस्ट्रेशन की 4555, गवर्नैंस ऑफ रिफॉम्र्स की 2 और एस.सी./बी.सी. भलाई की 37353 अर्जियां प्राप्त हुई हैं, जिनका निपटारा समय पर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से इन सेवा केन्द्रों की सेवाओं में समय-समय पर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये सभी सरकारी सेवाएं सेवा का अधिकार एक्ट अधीन आती हैं और लोगों को इस एक्ट अधीन ये सेवाएं समयबद्ध ढंग के साथ मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सेवा केन्द्रों में हफ्ते के 6 दिन काम होता है और आम लोगों को प्रात:काल 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग विभागों से संबंधित सरकारी सेवाओं मुहैया करवाई जा रही हैं। सेवा केन्द्रों में गजटिड छुट्टी केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी की रखी गई और इसके अलावा ये सेवा केंद्र केवल रविवार को ही बंद होते हैं।