Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 01:55 PM
विधानसभा हलका फाजिल्का के विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया 2 गांवों आसफवाला तथा गांव फतेहगढ़ में आयोजित मेलों में पहुंचे और माथा टेका।
जानकारी देते हुए विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया के मीडिया इंचार्ज बलकार सिंह सिद्धू ने बताया कि विधायक श्री घुबाया ने...
फाजिल्का (लीलाधर): विधानसभा हलका फाजिल्का के विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया 2 गांवों आसफवाला तथा गांव फतेहगढ़ में आयोजित मेलों में पहुंचे और माथा टेका।
जानकारी देते हुए विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया के मीडिया इंचार्ज बलकार सिंह सिद्धू ने बताया कि विधायक श्री घुबाया ने गांव आसफवाला में स्थित पीर नादर शाह की मजार पर माथा टेका और पीर से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से कुछ का मौके पर ही निपटारा किया। इस अवसर पर विधायक के मीडिया इंचार्ज बलकार सिंह सिद्धू, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनूप नागपाल, मक्खन सिंह पी.ए., हैप्पी कंबोज, सुरिन्द्र पाल छिन्दा, बलदेव राय, रमेश कुमार ठेकेदार बिजली बोर्ड, वैद्य मुख्तियार सिंह, खुशहाल सिंह सरपंच गागनके, हरबंस सिंह कार्यालय इंचार्ज, पम्मा चांदमारी, किशोर साबूआणा, बलदेव सिंह भट्टी, देस सिंह, गुरजंट सिंह और डॉ. वैद्य सिंह उपस्थित थे।