Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 10:31 AM
जीरा इलाके में आए चक्रवाती तूफान ने वृक्षों को जड़ से उखाड़ ले जाने के साथ-साथ कई घरों की छतें, शैड तथा अन्य कई तरह का नुक्सान किया, जिस कारण लोगों के अंदर डर बना हुआ है।
जीरा/मुदकी (अकालियांवाला, हैप्पी): जीरा इलाके में आए चक्रवाती तूफान ने वृक्षों को जड़ से उखाड़ ले जाने के साथ-साथ कई घरों की छतें, शैड तथा अन्य कई तरह का नुक्सान किया, जिस कारण लोगों के अंदर डर बना हुआ है।
सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा तथा एस.डी.एम. अमित गुप्ता, डी.एस.पी. जसपाल सिंह ढिल्लों, तहसीलदार बेअंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हुए नुक्सान संबंधी जानकारी हासिल की तथा घायलों का हालचाल पूछा। जानकारी के अनुसार गांव सेखवां में देर शाम पूर्व की तरफ से आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिस दौरान तूफान ने गांव सेखवां में स्थित जी.एस. आरा मिल को अपने घेरे में ले लिया तथा वहां बने शैड, कमरों की छतों के अलावा यहां काम करते 5 व्यक्ति गुरप्रीत सिंह, महेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, अंग्रेज सिंह आदि घायल हो गए।
चक्रवाती तूफान से सबसे अधिक नुक्सान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुरु कृपा ट्रक बॉडी बिल्डर नामक वर्कशॉप का हुआ है। वर्कशॉप के मालिक जंगीर सिंह ने बताया कि इस तूफानी भंवर में जहां उनका करीब 20-25 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है, वहीं वर्कशॉप के 3 कर्मी हैप्पी, कुलदीप व अवतार भी घायल हो गए।