Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 01:37 PM
स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश की 62 कैंटोनमैंट में स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 किया जा रहा है और इस सर्वेक्षण में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली कैंटोनमैंट को भारत सरकार की तरफ से अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
फिरोजपुर(कुमार): स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश की 62 कैंटोनमैंट में स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 किया जा रहा है और इस सर्वेक्षण में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली कैंटोनमैंट को भारत सरकार की तरफ से अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर ओमपाल सिंह ने बताया कि हमारी यह पूरी कोशिश होगी कि कैंटोनमैंट एरिया फिरोजपुर में रहते लोगों के सहयोग से कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर छावनी इस सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल करे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की तरफ से फिरोजपुर छावनी का स्वच्छता सर्वेक्षण 1 फरवरी 2018 को किया जाएगा। ओमपाल सिंह ने फिरोजपुर कैंटोनमैंट एरिया के लोगों को अपने और अपने परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सफाई रखने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों का कूड़ा-कर्कट केवल कूड़ेदान में ही फैंकें और गीला कूड़ा हरे एवं सूखा कूड़ा नीले रंग के कूड़ेदानों में फैंकें। इस अवसर पर कैंट बोर्ड फिरोजपुर के आफिस सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह हीरा और एस.डी.ओ. इंजी. सतीश अरोड़ा भी मौजूद थे।