Edited By Updated: 30 Sep, 2016 04:25 PM
उपमंडल में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अबोहर(भारद्वाज,रहेजा): उपमंडल में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार उपचाराधीन बिमला रानी पत्नी स्व. सोहन लाल ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते वह गांव के निकट एक ढाणी में अपने भतीजे के साथ रहती है। आज सुबह उसका देवर घर पर आया और किसी बात को लेकर उससे मारपीट करते हुए उसे घायल कर वहां से फरार हो गया।