Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 12:37 PM
सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी. मधू सूदन शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार तस्करों के विरुद्ध चलाए अभियान के अंतर्गत सी.सु.ब. की 169 बटालियन व पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में गुप्त सूचना पर आज सायं भारत-पाक सीमा पर स्थित गट्टी यारू के क्षेत्र में 3 किलो...
फाजिल्का(लीलाधर, नागपाल): सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी. मधू सूदन शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार तस्करों के विरुद्ध चलाए अभियान के अंतर्गत सी.सु.ब. की 169 बटालियन व पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में गुप्त सूचना पर आज सायं भारत-पाक सीमा पर स्थित गट्टी यारू के क्षेत्र में 3 किलो हैरोइन बरामद की है।
बटालियन कमांडैंट ने बताया कि फाजिल्का जिले के गांव धुनकियां के किसान प्रेम सिंह के खेत से उक्त हैरोइन बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पकड़ी गई हैरोइन का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपए है।