Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 01:41 PM
फिरोजपुर सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने दो अफीम तस्करों को 6 किलोग्राम अफीम तथा 12500 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर (कुमार/सन्नी चोपड़ा): पंजाब पुलिस की तरफ से नशा तस्करों पर लगातार दबिश बनाई जा रही है। उसी के चलते जिला फिरोजपर की सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने बाप-बेटे को करीब 20 लाख रुपए की 6 किलोग्राम अफीम व 12,500 की नकदी तथा एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी फिरोजपुर के एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह ने प्रैस वार्ता के दौरान दी।
सिंह ने बताया कि बाप-बेटा मध्यप्रदेश और राजस्थान से अफीम लेकर आते थे और यहा आकर महंगे दाम पर बेच देते थे । उन्होंने बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हाथ लगी है। नाका बन्दी कर दोनों तस्करों को पकड़ा गया है। दोनों तस्कर फिरोजपुर के ही रहने वाले है।