Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 10:48 AM
थाना आरफके की पुलिस के एस.एच.ओ. मोहित धवन और ए.एस.आई. महल सिंह ने एक व्यक्ति को 400 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): थाना आरफके की पुलिस के एस.एच.ओ. मोहित धवन और ए.एस.आई. महल सिंह ने एक व्यक्ति को 400 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि एस.एस.पी. फिरोजपुर के दिशा-निर्देशानुसार ए.एस.आई. महल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गत सायं आरफके के सूआ पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के लिए नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 400 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम जज पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव मल्लेवाला बताया है। एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बनती है।