Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 12:32 PM
थाना नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर की पुलिस ने घल्लखुर्द के अंतर्गत पड़ते गांव लले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 950 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
घल्लखुर्द(दलजीत गिल): थाना नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर की पुलिस ने घल्लखुर्द के अंतर्गत पड़ते गांव लले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 950 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत पड़ते गांव लले से आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी महेसरी संधूआ को गिरफ्तार करके उससे 950 नशीली गोलियां बरामद की हैं।