Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 11:57 AM
अज्ञात नौजवानों व कूड़ा-कर्कट बीनने वाली गरीब महिलाओं में हुए तकरार के बाद उक्त व्यक्तियों द्वारा दोनों महिलाओं को घायल कर दिए जाने का पता चला है। दोनों दलित महिलाएं सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं व पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोटकपूरा(नरिन्द्र,भावित): अज्ञात नौजवानों व कूड़ा-कर्कट बीनने वाली गरीब महिलाओं में हुए तकरार के बाद उक्त व्यक्तियों द्वारा दोनों महिलाओं को घायल कर दिए जाने का पता चला है। दोनों दलित महिलाएं सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं व पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को दिए बयानों में अस्पताल में उपचाराधीन शहीद भगत सिंह चौक जैतो चुंगी के नजदीक रहने वाली शादीशुदा पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे रोजाना की तरह आज नए बस स्टैंड नजदीक कूड़ा बीन रही थीं। इस दौरान कार सवार 2 अज्ञात नौजवान उनके साथ अश£ील हरकतें करने लगे। पीड़ित महिलाओं अनुसार जब उक्त नौजवानों ने उन्हें अगवा करने की नीयत से कार में धकेलने का प्रयास किया तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर उक्त व्यक्तियों ने उन्हें रॉड के साथ पीटना शुरू कर दिया।
इस संबंधी सिटीजन सेवा सोसायटी की प्रधान मनजीत कौर नंगल ने चेतावनी दी कि अगर पीड़ित महिलाओं को इंसाफ न मिला तो उनकी संस्था जोरदार संघर्ष करेगी। स्थानीय सिटी थाने के एस.एच.ओ. के.सी. पराशर ने इस संबंधी बताया कि अस्पताल द्वारा मिली एम.एल.आर. के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।