Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 03:37 PM
नजदीकी गांव बिशनंदी के नजदीक एक 40 वर्षीय नौजवान को किसी अज्ञात व्हीकल ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई।
जैतो (जिंदल): नजदीकी गांव बिशनंदी के नजदीक एक 40 वर्षीय नौजवान को किसी अज्ञात व्हीकल ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक काला पुत्र प्यारे लाल वासी अंबेडकर नगर जैतो सड़क पर पैदल जा रहा था। तभी किसी अज्ञात व्हीकल ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर घायल हालत में पड़े नौजवान को देखते हुए राहगीर ने जैतो की समाज सेवी संस्था नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के नेता नवनीत गोयल को इश बाबत जानकारी दी। सोसायटी मैंबर घटनास्थान पर पहुंचे व घायल नौजवान को सिविल अस्पताल जैतो में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।