Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 06:14 PM
समाजसेवी संस्था एंटी करप्शन ब्यूरो तथा उधम एन.जी.ओ द्वारा स्थानीय हरकृष्ण रिजोर्ट में बलराज कंबोज की याद में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। ...
जलालाबाद(सेतिया): समाजसेवी संस्था एंटी करप्शन ब्यूरो तथा उधम एन.जी.ओ द्वारा स्थानीय हरकृष्ण रिजोर्ट में बलराज कंबोज की याद में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का उद्घाटन शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज सतिंदरजीत सिंह मंटा व फाजिल्का से बहन राजदीप कौर ने विशेष तौर पर किया। इस अवसर पर जत्थेबंदी के राज्य उप चेयरमैन अशोक कंबोज, राज्य उपाध्यक्ष राजू खेड़ा, नरिंदर सिंह नन्नू कुक्कड़ ब्लाक चेयरमैन बुद्धिजीवी सैल, बाबा बलवीर सिंह, गुरदेव सिंह पन्नू, डा. तनवीर मलिक, रमित चुघ, सुभाष कंबोज, लाडी अरोड़ा, पारस कुमार, काका बेदी, गुरजंट कंबोज, हेप्पी कंबोज, सुनील जोशन, गौरव सुखीजा, मिनका सुखीजा, जशन कंबोज, रमन कुमार, जगदीप कंबोज, बब्बू कंबोज, डा. संजीव कंबोज, लवली कंबोज, दीपक सेन, प्रिंस हांडा, प्रिंस ध्वन, गिन्नी चुघ, गुरप्रीत गिल्ल, मोडा भूल्लर, सुनील कुमार हांडा आदि मौजूद थे। कैंप दौरान बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लिया तथा 100 के करीब नौजवानों ने रक्तदान किया।
कैंप को सफल बनाने के लिए सिविल अस्पताल में टीम द्वारा अपनी मेडिकल सेवाएं दी गई। इस अवसर पर सतिंदरजीत सिंह मंटा व बहन राजदीप कौर ने बताया कि रक्तदान महा दान होता है इससे कई कीमती जानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी में आज रक्तदान करने को लेकर काफी उत्साह देखा गया है तथा अन्य नौजवानों को भी रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। अंत में जत्थेबंदी द्वारा आए हुए मेहमानों को सम्मानित भी किया।