Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 11:16 AM
गत दिनों 2 बाइकों की हुई टक्कर में घायल हुए नाबालिग लड़के की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले नवलप्रीत सिंह (13) पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मानी सिंहवाला अपनी बहन के साथ बाइक पर अपने गांव मानी सिंहवाला रोड आ रहा था। इसी दौरान गांव की तरफ से आई...
सादिक (परमजीत): गत दिनों 2 बाइकों की हुई टक्कर में घायल हुए नाबालिग लड़के की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले नवलप्रीत सिंह (13) पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मानी सिंहवाला अपनी बहन के साथ बाइक पर अपने गांव मानी सिंहवाला रोड आ रहा था। इसी दौरान गांव की तरफ से आई बाइक जिसमें जशनदीप सिंह निवासी मुद्दकी और धरमप्रीत सिंह सवार थे की बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें चारों घायल हो गए थे।
आज फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल नवलप्रीत सिंह की मौत हो गई। केस की जांच कर रहे ए.एस.आई. बलदेव सिंह और हवलदार बेअंत सिंह संधू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। इस घटना के साथ गांव में शोक की लहर दौड़ गई।