Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 10:28 AM
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व मलोट के विधायक अजैब सिंह भट्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को जल्द मान-हानि के केसों का सामना करना पड़ सकता है। इस...
मलोट(जुनेजा): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व मलोट के विधायक अजैब सिंह भट्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को जल्द मान-हानि के केसों का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंधी मलोट में पत्रकारों द्वारा किए सवाल के जवाब में डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी ने कहा कि उनके द्वारा की जा रही कार्रवाई का खुलासा अगले 3-4 दिनों में सबके सामने आ जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की कांफ्रैंस में कहा कि उनके मलोट हलके के वर्कर अब इसलिए कार्य धंधे के लिए उनके पास नहीं आते क्योंकि कांग्रेसी विधायक पैसे लेकर उनके कार्य कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में आने पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वह सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अदालत में मान-हानि का केस करेंगे। इस संबंधी गत दिनों से मामला शांत हो चुका था परंतु आज प्रैस कांफ्रैंस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछने पर भट्टी ने कहा कि 3-4 दिनों में उनके द्वारा की कार्रवाई का जनता को पता लग जाएगा।