पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दी माता जरनैल कौर को श्रद्धांजलि

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 11:45 AM

former chief minister parkash singh badal tribute to the mata jarnail kaur

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओ.एस.डी. रहे चरणजीत सिंह बराड़ और ठेकेदार सुरजीत सिंह बराड़ की माता जरनैल कौर बराड़ के निमित्त उनके घर में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल...

गिद्दड़बाहा (कुलभूषण): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओ.एस.डी. रहे चरणजीत सिंह बराड़ और ठेकेदार सुरजीत सिंह बराड़ की माता जरनैल कौर बराड़ के निमित्त उनके घर में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान माता जरनैल कौर बराड़ को श्रद्धांजलि देते हुए बादल ने कहा कि ‘मां’ शब्द अपने आप में ही ईश्वर का रूप है और मां की कमी कभी भी पूरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि माता जरनैल कौर जी के देहांत से बराड़ परिवार को कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है।

उन्होंने कहा कि माता जरनैल कौर द्वारा परिवार को दिए गए बढिय़ा संस्कारों के चलते उनके दोनों पुत्रों ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में नाम कमाया है। इसके पश्चात गांव फकरसर के गुरुद्वारा साहिब में माता जरनैल कौर बराड़ जी के निमित्त रखे गए श्रद्धांजलि समागम में राज्य के अलग-अलग वर्गों से संबंधित हजारों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पूर्व शिक्षा मंत्री डा.दलजीत सिंह चीमा ने स्व. माता जरनैल कौर को श्रद्धांजलि भेंट की और कहा कि माता जी बहुत ही नेक दिल, धार्मिक विचारों वाली और ऊंची शख्सियत की मालकिन थीं।

इस अवसर पर श्री विजय कुमार चोपड़ा मुख्य संपादक हिंद समाचार समूह, श्री अविनाश चोपड़ा  और श्री अमित चोपड़ा संयुक्त संपादक की ओर से अनिल कपूर जनरल मैनेजर और लाभ सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह बराड़ और उनके परिवार को शोक पत्र दिया।

इस अवसर पर माता जरनैल कौर को श्रद्धांजलि देने वालों में डा. दलजीत सिंह चीमा पूर्व शिक्षा मंत्री, परमजीत सिंह सिधवां पी.ए., सरूप चंद सिंगला पूर्व संसदीय सचिव, बलकौर सिंह विधायक कालियांवाली, डा. दलवीर सिंह वेरका पूर्व विधायक, गुरजंट सिंह पूर्व नायब तहसीलदार, सरपंच गुरजीत सिंह घुमियारा, रविन्द्र सिंह मान कोटभाई, हरप्रीत सिंह कोटभाई पूर्व विधायक, प्रकाश सिंह भट्टी पूर्व विधायक, निरधड़क सिंह मैंबर पंजाब सूचना कमीशन, बलदेव सिंह खैहरा विधायक फिल्लौर, गुरविन्द्र सिंह वणवाला पूर्व ओ.एस.डी., महिन्द्र कुमार रिणवा पूर्व मंत्री, विन्नरजीत सिंह गोल्डी पूर्व उप चेयरमैन पी.आर.टी.सी., हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों,दर्शन सिंह कोटफत्ता पूर्व विधायक,  बलदेव सिंह बल्लमगढ़ पूर्व विधायक, सतनाम सिंह कलेर चेयरमैन सिख गुरुद्वारा ज्यूडीश्यिल कमीशन, संत सिंह बराड़,परमबंस सिंह बंटी रोमाना, बीबी गुरदयाल कौर मल्लन, जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, जत्थे. गुरपाल सिंह गोरा, नवतेज सिंह काऊ णी, सुखदेव सिंह बाठ, गुरलाल सिंह दानेवालिया, तेजिन्द्र सिंह मिड्डूखेड़ा, रणजोध सिंह लंबी, बिक्कर सिंह चन्नू, गुरपाल सिंह ग्रेवाल आदि ने भी श्रद्धांजलि भेंट की।

इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह बडूंगर, दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुम्मा और अलग-अलग पंचायतों, यूथ क्लबों, कर्मचारी जत्थेबंदियों और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भेजे गए शोक पत्र भी पढ़े गए। समागम के दौरान स्टेज सचिव की भूमिका हाऊसफैड पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह मान और गुरमीत सिंह भलाईआना ने निभाई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!