Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 10:30 AM
सरकारी प्राइमरी स्कूल सेढासिंहवाला में महिलाओं का लुटेरा गिरोह गांव वासियों द्वारा काबू किया गया। जानकारी के अनुसार बाद दोपहर करीब 2 बजे सरकारी प्राइमरी स्कूल सेढासिंहवाला में अकबर अली नामक व्यक्ति ने कुछ टूटने की आवाज सुनी।
बरगाड़ी (स.ह.): सरकारी प्राइमरी स्कूल सेढासिंहवाला में महिलाओं का लुटेरा गिरोह गांव वासियों द्वारा काबू किया गया। जानकारी के अनुसार बाद दोपहर करीब 2 बजे सरकारी प्राइमरी स्कूल सेढासिंहवाला में अकबर अली नामक व्यक्ति ने कुछ टूटने की आवाज सुनी।
उसने दीवार के ऊपर से देखा तो उक्त स्कूल में 11 महिलाओं का गिरोह लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। कथित तौर पर मुख्य गेट व दफ्तर का ताला तोड़ा जा चुका था। उसने इस बात की जानकरी गांववासियों को दी। इससे पहले उक्त महिलाएं कुछ लूट कर वहां से फरार हो पाती गांव वासियों ने मौके पर उनमें से 8 को काबू कर थाना बाजाखाना में पहुंचाया और पुलिस के हवाले कर दिया।