Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 08:05 AM
फरीदकोट पुलिस ने जैतो सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लोगों को घर में ही बंधक बनाकर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने वाले राज्य स्तरीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से लूटी हुई...
फरीदकोट (हाली,राजन): फरीदकोट पुलिस ने जैतो सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लोगों को घर में ही बंधक बनाकर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने वाले राज्य स्तरीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से लूटी हुई नकदी, सोना, चांदी, हथियार, गाडिय़ां व अन्य सामान बरामद हुआ है। यह जानकारी आज यहां बङ्क्षठडा जोन के आई.जी. मुखविंद्र सिंह छीना ने दी। उनके साथ वरिष्ठï पुलिस कप्तान डा.नानक सिंह, एस.पी. सेवा सिंह मल्ली, एस.पी. बहादर सिंह व ए.एस.पी. दीपक पारिक भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर आई.जी. छीना ने बताया कि जिले की मंडी जैतो में 23 दिसम्बर व 6 जनवरी को हुई लूट की वारदातों को अंजाम देने वालों ने परिवार के मैंबरों को घर में ही बंधक बनाकर लूट की। इस मामले में गंभीर हुई पुलिस ने दोनों एस.पी.डी. एस.पी. बलजिंद्र सिंह सी.आई.ए. स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज अमृतपाल सिंह भाटी व जैतो के इंचार्ज राजेश कुमार पर आधारित टीम गठित कर इन वारदातों को हल करने को कहा।
इस टीम ने आधुनिक तकनीकों द्वारा इन वारदातों को अंजाम देने वाले अमृतसर जिले के पलविंद्र सिंह गोपी, दिलदार सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, किरन कुमार करन, हीरा सिंह, दविन्द्र कौर देवी व जैतो निवासी सविता उर्फ मनू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जैतो निवासी मनू अपने मोहल्ले व आसपास के मालदार लोगों पर नजर रखती थी व सारी सूचना बाकी 6 व्यक्तियों को देती थी। वारदात को कब अंजाम दिया जाए, इस बारे भी स्थिति देखकर वह अन्य को सूचित करती रहती थी।
वरिष्ठ पुलिस कप्तान डा.नानक सिंह ने बताया कि जैतो की दोनों वारदातों को मनू द्वारा दी गई सूचना उपरांत ही आरोपियों ने अंजाम दिया। उक्त वारदातों के अलावा आरोपियों ने माना कि अमृतसर में एक डाक्टर को भी इलाज के बहाने घर में बंधक बनाकर लूट की गई। उन्होंने बताया कि रिमांड लेकर इनसे और पूछताछ की जा रही है व पंजाब के कई अन्य हिस्सों में हुई वारदातें ट्रेस होने की संभावना है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से 4 लाख 19 हजार रुपए नकद, 170 ग्राम सोना, 3 किलो 400 ग्राम चांदी, एक चेन, ब्रेसलेट, 2 कारें, 4 कापे व एक 315 बोर पिस्तौल बरामद हुई।