गलियां तोड़ कर बनाना भूली नगर पंचायत

Edited By Updated: 29 Sep, 2016 10:17 AM

development work

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरचरण सिंह बराड़ के पैतृक गांव सराएनागा के कस्बे मंडी बरीवाला के निवासी मंडी में किए जा रहे विकास कार्यों से परेशान हैं।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरचरण सिंह बराड़ के पैतृक गांव सराएनागा के कस्बे मंडी बरीवाला के निवासी मंडी में किए जा रहे विकास कार्यों से परेशान हैं। वार्ड नं. 9 नेहरू बस्ती की गलियां 15 साल पहले बनी थी। इस कारण इनकी हालत अब बेहद बुरी है। गलियां नीची होने के कारण गलियों में पानी व कीचड़ पसरा रहता है। 

आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लोगों के बार-बार कहने पर नगर पंचायत ने वार्ड की गलियां पक्की करने के लिए करीब एक माह पहले  उन्हें खोद दिया था, परंतु अब इस बनाना भूल गई।  वार्डवासी परविंद्र सिंह पिंदा, गुरमीत सिंह देबू, राजेन्द्र सिंह हैप्पी, चमकौर सिंह व नवजोत सिंह ने बताया कि गली ही हालत इतनी खराब है कि यहां स्कूटर-मोटरसाइकिल भी मुश्किल से गुजरते हैं। 


उन्होंने मांग की है कि गलियां जल्द से जल्द पक्की की जाएं व गलियां बनाने से पहले गलियों में वाटर सप्लाई व गंदे पानी की सप्लाई यकीनी बनाई जाए। इस संबंध में ठेकेदार जगदीश कुमार बिट्टू ने बताया कि  उन्हें सिर्फ गलियां बनाने का ही ठेका दिया है, नालियों के कार्य का नहीं। वहीं कार्य साधक अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि इस वार्ड की 2 गलियों का कार्य बाकी रहता है, जिनमें वाटर सप्लाई व गंदे पानी की निकासी करने के बाद जल्द ही नई गलियां बना दी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!