Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 12:35 PM
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ग्रुप द्वारा आज गांव भागसर की बामू पत्ती धर्मशाला में केन्द्र सरकार व पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी गई व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा/खुराना/दर्दी): भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ग्रुप द्वारा आज गांव भागसर की बामू पत्ती धर्मशाला में केन्द्र सरकार व पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी गई व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य गुरांदित्ता सिंह ने कहा कि 7 फरवरी को 7 किसान संगठनों के आह्वान पर जो सड़क रोकू कार्यक्रम था, उस दौरान जिला श्री मुक्तसर साहिब में लगभग 100 किसानों पर पंजाब पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है, संगठन इसकी ङ्क्षनदा करता है। उन्होंने कहा कि बजट दौरान केन्द्र सरकार ने किसानों को कुछ नहीं दिया, जिस कारण समूचा किसान वर्ग निराश है। उन्होंने मांग की है कि किसानों सिर चढ़ा पूरा कर्जा माफ किया जाए।
खुदकुशियां कर गए किसानों के वारिसों को 10-10 लाख रुपया दिया जाए व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों पर दर्ज किए पर्चे रद्द करवाए। इस समय यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष कामरेड जगदेव सिंह, इकाई अध्यक्ष हरफूल सिंह, अजैब सिंह, नर सिंह अकाली, जीत सिंह, जोगा सिंह, सुखमंदर सिंह, काका सिंह खुंडे हलाल, गुरजंट सिंह व हरनेक सिंह मौजूद थे।