CBSE 10th RESULT: फरीदकोट के 223 छात्रों ने रचा इतिहास

Edited By Updated: 29 May, 2016 02:04 AM

cbse 10th results 223 students of faridkot creates history

शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सबसे आगे रहने वाली संस्था दशमेश पब्लिक स्कूल फरीदकोट के 293 में से 121 छात्रों...

फरीदकोट(जस्सी): शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सबसे आगे रहने वाली संस्था दशमेश पब्लिक स्कूल फरीदकोट के 293 में से 121 छात्रों ने सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में 10 सी.जी.पी.ए. प्राप्त करते हुए स्कूल, अध्यापकों, माता-पिता के नाम को चार चांद लगाए हैं और फरीदकोट में इतिहास रचा है।  आज स्कूल के डायरैक्टर गुरचरण सिंह आदि ने बताया कि स्कूल का परिणाम प्रत्येक वर्ष की तरह बहुत ही शानदार रहा है। स्कूल के 72 प्रतिशत छात्रों ने 9.0 सी.जी.पी.ए. प्राप्त किए हैं। स्कूल के बाकी छात्रों ने 7.4 सी.जी.पी.ए. रैंक प्राप्त किया।

सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम में फरीदकोट शहर की नामवर शिक्षा संस्था दिल्ली इंटरनैशनल स्कूल का परिणाम बेहतरीन रहा है। स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त करते हुए संस्था के नाम को चार चांद लगाए हैं। स्कूल की वाइस पिं्र. गीता पिल्ले ने बताया कि स्कूल के 14 छात्रों ने सी.जी.पी.ए-10 रैंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 56 छात्रों ने इस बार परीक्षा में भाग लिया जिनमें से 14 छात्रों ने सी.जी.पी.ए-10 रैंक प्राप्त किया, 5 छात्रों ने सी.जी.पी.ए-9.8 रैंक, 2 छात्रों ने सी.जी.पी.ए-9.6 रैंक, 7 छात्रों ने सी.जी.पी.ए-9 रैंक और इससे अधिक रैंक प्राप्त किए हैं।

इसी तरह पंजाबी में 27, अंग्रेजी में 21, सामाजिक शिक्षा में 20, विज्ञान में 16, मैथ में 17 छात्रों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया। स्कूल के वाइस चेयरमैन आशीष तोला ने शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी। बाबा फरीद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा में परिणाम में फरीदकोट का नाम रोशन किया है। 

स्कूल में जानकारी देते हुए स्कूल की पिं. कुलदीप कौर ने बताया कि महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की रहमत, स्कूल अध्यापकों व छात्रों द्वारा की गई मेहनत के चलते स्कूल का परिणाम निरंतर छठी बार शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के 183 छात्रों ने परीक्षा दी जिनमें से 81 छात्र स्कीम-2 के अंडर 10 सी.जी.पी.ए. प्राप्त करने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि स्कूल के 104 छात्रों ने अंग्रेजी में, 93 छात्रों ने हिसाब में, विज्ञान में 88 छात्रों ने, सामाजिक शिक्षा में 86 छात्रों ने 10 सी.जी.पी.ए. प्राप्त किए। स्कूल के 130 छात्रों ने 9 सी.जी.पी.ए. से परीक्षा पास की। 

गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल महिमूयाना की 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा मनप्रीत कौर व परमपाल सिंह संधू ने 10 सी.पी.जी.ए प्राप्त करके स्कूल मैरिट में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल छात्रा गगनदीप कौर व हरजिंद्र सिंह धालीवाल ने 9.8 सी.जी.पी.ए. प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह धालीवाल, डायरैक्टर/ पिं्र. सुखबीर कौर, राजवीर कौर, पिं्र. मनीष कुमार ने शानदार परिणाम पर स्कूल के अध्यापकों, छात्रों, बच्चों के माता-पिता को बधाई दी। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि स्कूल के सभी छात्रों ने 7.0 सी.जी.पी.ए. प्राप्त करते हुए परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 

मेजर अजायब सिंह कान्वैंट स्कूल जीवनवाला का सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली द्वारा घोषित किया गया 10वीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। स्कूल के 5 छात्रों खुशप्रीत कौर जीवनवाला, जशनप्रीत कौर कोटकपूरा, राजदीप कौर, वडा धर, करणवीर सिंह सरां कोट सुखिया, जगमीत सिंह ढीमांवाली ने 10 सी.जी.पी.ए. रैंक प्राप्त करते हुए स्कूल के नाम को चार चांद लगाए। इसके साथ ही अलग-अलग विषयों में 45 छात्रों ने 10 ग्रेड प्वाइंट प्राप्त करते हुए अध्यापकों का नाम रोशन किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!