Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 02:36 PM
गांव सुखना अबलु के महेन्द्र सिंह का 16 वर्षीय लड़का हुस्नप्रीत सिंह गत् 15 जनवरी की शाम को मेले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा हुसनप्रीत सिंह जोकि गांव के ही सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा...
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): गांव सुखना अबलु के महेन्द्र सिंह का 16 वर्षीय लड़का हुस्नप्रीत सिंह गत् 15 जनवरी की शाम को मेले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा हुसनप्रीत सिंह जोकि गांव के ही सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। जानकारी के अनुसार वह मेला माघी पर गांव के लोगों के साथ श्री मुक्तसर साहिब में लंगर लगाने के लिए आया था।
लंगर पर सेवा करने के बाद वह शाम को अपने श्री मुक्तसर साहिब में रहते ताया के घर चला जाता था। लेकिन 15 जनवरी की शाम छह बजे लंगर समाप्त करने के बाद गांव से आई महिलाएं वापस जाने लगी तो उसे भी साथ जाने को कहा। लेकिन उसने कहा कि वह कल आएगा और आज वह अपने ताया के घर रहेगा। सुबह उन्हें पता चला कि वह अपने ताया के घर भी नहीं पहुंचा और न ही गांव में आया। जिसके बाद उन्होंने अपनी रिश्तेदारी में उसे ढूंढा और पुलिस को भी सूचना दे दी। उधर पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरु कर दी है।