दंपति की खुदकुशी का मामला: लड़की के परिजनों ने लगाए पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 12:48 PM

suicide case

एक दंपति द्वारा खुदकुशी करने के मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने उसके ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। गौरतलब है कि गांव घुम्मण कलां में गत दिनों हरमीत कौर पत्नी गुरजीत...

बठिंडा (बलविंद्र): एक दंपति द्वारा खुदकुशी करने के मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने उसके ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। गौरतलब है कि गांव घुम्मण कलां में गत दिनों हरमीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह ने आत्मदाह कर लिया था। लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। कुछ दिनों के बाद ही हरमीत कौर के पति गुरजीत सिंह ने भी जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली व उनकी एक पुत्री अनाथ हो गई। गुरजीत सिंह के परिवार की शिकायत पर लड़की के परिजनों पर पुलिस केस दर्ज हो गया। 

सुसाइड नोट देने पर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई : हरबंस सिंह
इस संबंध में लड़की के पिता हरबंस सिंह ने बताया कि उसकी लड़की हरमीत कौर की शादी 10 साल पहले गुरजीत सिंह से हुई थी। गुरजीत सिंह के एक महिला से अवैध संबंध थे जिसके कारण वह उसकी लड़की को परेशान करता था। इसी कलह के चलते उसकी लड़की ने आत्मदाह कर दिया। लड़की द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी थाना मौड़ पुलिस को सौंप दिया गया लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसी दौरान गुरजीत सिंह ने खुदकुशी कर ली तो पुलिस ने तुरंत उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस लड़के के परिवार की मदद कर रही है। लड़की के पिता हरबंस सिंह, ताया मंदिर सिंह, मलकीत सिंह चाचा, जगजीत सिह भाई, अमृतपाल सिंह भाई, लीला सिंह, जसविंद्र सिंह, बलतेज सिंह, रणजीत सिंह, बूटा सिंह, दर्शन सिंह आदि ने मांग की कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। 

विवाद पति-पत्नी का था, परिवार का कोई संबंध नहीं : गुरजीत सिंह
इस बारे में मृतक गुरजीत सिंह के भाई ने बताया कि गुरजीत सिंह के महिला के साथ संबंध थे लेकिन अब उसने उक्त महिला से किनारा कर लिया था व दोनों पति-पत्नी शांति से रह रहे थे, लेकिन अब लड़की का परिवार उन्हें फंसाने की कोशिशें कर रहा है जबकि विवाद दोनों पति-पत्नी में था व इसमें परिवार का कुछ लेना-देना नहीं था। इस बारे में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!