लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 03:28 PM

robbery

सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम ने हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस, लैपटॉप आदि भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना फूल में मामला दर्ज...

बठिंडा (परमिंद्र): सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम ने हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस, लैपटॉप आदि भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना फूल में मामला दर्ज किया गया है। इस गिरोह का सरगना एक आर.एम.पी. डाक्टर है जो गांव में लोगों का उपचार करते-करते लूटपाट ही करने लग पड़ा।

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज तरजिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फूल-सलाबतपुरा के नजदीक कुछ हथियारबंद लोग किसी लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापामारी करके 5 आरोपियों सतपाल सिंह सत्ती निवासी भाईरूपा, सरगना जगतार सिंह तारी डाक्टर निवासी भैणी फत्ता, लखवीर सिंह निवासी भैणी फत्ता बरनाला, गगनदीप सिंह निवासी भाईरूपा व बलकरण सिंह निवासी भाईरूपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का पिस्तौल व 1 कारतूस, 1 लैपटॉप, 1 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 1 तलवार, एक गंडासी, एक लोहे का पाइप आदि बरामद किए। तरजिंद्र सिंह ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल आदि आरोपियों ने बङ्क्षठडा, मानसा व बरनाला जिलों से हथियारों के बल पर लूटे थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करते या छीनते थे व उन्हीं पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!