Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 12:13 PM
गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को पेश की जाने वाली सभ्याचारक पेशकारियों का जायजा लेते ए.डी.सी. डा. शेना अग्रवाल द्वारा सैंट जेवियर स्कूल के स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय गीत व...
बठिंडा (विजय): गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को पेश की जाने वाली सभ्याचारक पेशकारियों का जायजा लेते ए.डी.सी. डा. शेना अग्रवाल द्वारा सैंट जेवियर स्कूल के स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय गीत व कोरियोग्राफी पेश की गई।
आज सेंट जेवियर स्कूल, एम.एस.डी. स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिल्वर ऑक्स स्कूल, महंत गुरबंता दास स्कूल व सेंट जोसफ स्कूल के छात्रों ने विभिन्न पेशकारियां कीं। ए.डी.सी. ने जिला वासियों को अपील की कि वे 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समागम में बढ़-चढ़कर शमूलियत कर देश के महान शहीदों, आजादी संग्राम में हिस्सा देने वाली शख्सियतों को नमन करे। डा. शेना अग्रवाल ने बताया कि समागम दौरान स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर कोरियोग्राफी के अलावा लोकनृत्य गिद्दा व भंगड़ा पेश किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर मङ्क्षनद्र कौर, सहायक डायरैक्टर युवक सेवाएं कुलविंद्र सिंह, ए.डी.ओ. गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।