Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 07:51 AM
थाना फूल के एक गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जानकारी अनुसार थाना फूल के एक गांव के शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पिछली तरफ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति अपनी विधवा लड़की के साथ...
बठिंडा (बलविंद्र): थाना फूल के एक गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जानकारी अनुसार थाना फूल के एक गांव के शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पिछली तरफ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति अपनी विधवा लड़की के साथ रहता है।
जब उसकी 5 वर्षीय बेटी जो पहली कक्षा की छात्रा है, स्कूल से आई तो आरोपी ने उसको लालच देकर छत पर बुला लिया। जब वह लड़की छत पर पहुंची तो आरोपी उसको 10 रुपए का लालच देकर कमरे में ले गया। इस दौरान शिकायतकर्ता भी अपनी लड़की की तलाश कर रहा था। जब वह उक्त घर पहुंचा तो बुजुर्ग लड़की के कपड़े उतार कर दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। शिकायतकर्ता को देखते ही वह मौके से फरार हो गया। थाना फूल के जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।