Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 12:24 PM
पी.ओ. स्टाफ ने चोरी के एक पुराने मामले में एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है।
बठिंडा(परमिंद्र): पी.ओ. स्टाफ ने चोरी के एक पुराने मामले में एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है।
पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज एस.आई. गुरतेज सिंह ने बताया कि आरोपी गुरलाल सिंह व साथियों के खिलाफ 2012 में थाना सिविल लाइंस में एक पुलिस केस दर्ज हुआ था। उस मामले में आरोपी गुरलाल सिंह निवासी कालियांवाली को पेश न होने के चलते अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया। अब पी.ओ. स्टाफ ने कालियांवाली में छापामारी करके उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे अदालत में पेश किया जाएगा।